Home उत्तर प्रदेश ग्रेटर नोएडा शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राधिकरण सीईओ से मिला...

ग्रेटर नोएडा शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राधिकरण सीईओ से मिला एक्टिव सिटीजन टीम का प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर की विभिन्न समस्याओं एवं सुझाव से सीईओ रवि कुमार एनजी से विस्तारपूर्वक चर्चा की। अमृतपुरम एवं जगतफार्म के बीच तत्काल फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग पर सीईओ द्वारा बताया गया कि इसकी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

नागरिकों एवं अथॉरिटी के बीच हर तीन महीने संवाद की प्रक्रिया की मांग पर सीईओ रवि कुमार एनजी ने कहा ये बैठक हर माह की जायेगी, जिसका टीम के सदस्यों ने स्वागत किया। साथ ही साथ शहर में बनने वाले शौचालयों के स्थान के बारे में भी शहरवासियों से सुझाव लिया जाएगा। शहर के सामाजिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलनों के लिए भी जल्द केंद्र की व्यवस्था की जायेगी। अन्य माँगो पर भी विचार करने का आश्वासन दिया गया। आज की मीटिंग में सरदार मंजीत सिंह, जेपीएस रावत, आलोक सिंह, हरेंद्र भाटी, साधना सिन्हा, ओम रायजादा, रमेश चन्दानी तथा  स्मृति उपस्थित रहे।